T20 World Cup में जीत के बाद Ishan Kishan के गले लगकर गर्लफ्रेंड ने दी बधाई, क्रिकेटर ने जीत पर बहन को किया याद, एक दिन पहले हुई थी मौत

newslive
2 Min Read

 टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार कप पर कब्जा किया। इस जीत में बिहार-झारखंड के लाल ईशान किशन की बड़ी भूमिका रही। ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 250 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 26वां रन बनाते ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

इस टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 8 मैचों में कुल 263 रन बनाए।इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 77 रहा और उन्होंने दो अर्धशतक भी लगाए।फाइनल मैच में ईशान किशन ने 24 गेंदों में 54 रन की तेज पारी खेली।
उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए।

ishan 1773025985287 v

T-20 वर्ल्ड कप पर भारत का लगातार दूसरी बार कब्जा, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
टीम इंडिया की जीत के बाद ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की तस्वीर सामने आई है। इसमें वो ईशान को निहारती दिख रही हैं।अदिति हुंडिया पेशे से मॉडल हैं और जयपुर के एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह मिस डीवा 2018 की विजेता रह चुकी हैं।इसके अलावा वह फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा 2019 आईपीएल के दौरान शुरू हुई थी। उस समय स्टैंड में अदिति की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *