रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में युवक की पिटाई, मां और पत्नी के सामने पुलिस ने पीटा, VIDEO वायरल

newslive
2 Min Read

रामगढ़ः रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल, मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मां और पत्नी के सामने युवक का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने सरकार और प्रशासन पर हमला बोला है।

झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी एक युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिके के दर्शन के लिए मंदिर परिसर आया था। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोगों के बीच प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

मामूली बात को लेकर बढ़ा विवाद
मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक कर्मियों ने संयम खो दिया और युवक के साथ मारपीट करने लगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *